आज दिनाँक 21 फरवरी 2026 को पांच दिवसीय समर कैंप जिसका प्रारंभ दिनांक 17 फरवरी 2026 से किया गया था का समापन किया गया । समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं ने योग, डांस व क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न मनोरंजक खेल भी कराए गए। प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन, जिसमें प्रथम दिवस खीर,द्वितीय दिवस मटर -पनीर की सब्जी व पूरी, तृतीय दिवस में पेस्ट्री, चतुर्थ दिवस में केले, व अंतिम दिवस में आज कोल्ड ड्रिंक व पकौड़ी का आनंद छात्र छात्राओं द्वारा लिया गया अंतिम दिवस में प्रधानाचार्य श्री सतपाल सिंह द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। समर कैंप में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों द्वारा अपना योगदान दिया गया। अंत में प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देकर समर कैंप का समापन किया गया।












