आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ में गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री सतपाल सिंह द्वारा की गई ।इस कार्यक्रम के लिए भूतपूर्व प्रधानाचार्य श्री समर सिंह जी को आमंत्रित किया गया जो एक अनुभवी व सजग व्यक्तित्व के धनी व कुशल मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री कमल चंद्र ,श्री प्रेमचंद ,श्री नरेश पाल और डॉक्टर श्री पोखर सिंह द्वारा किया गया तथा कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। आमंत्रित मार्गदर्शक श्री सिंह ने कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के पश्चात विज्ञान व कला संकाय के लिए करियर विकल्पों व आवश्यक तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अवगत कराया इसके साथ विद्यालय के अन्य अध्यापकों द्वारा भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया अंत में प्रधानाचार्य श्री सतपाल सिंह द्वारा आमंत्रित श्री समर सिंह को स्मृति चिन्ह भेट किया गया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई





